Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

बच्चों के मिड डे मील पर बड़ी अपडेट, शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से की सार्थक अपील

2 min read
Text Size:

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से मिड डे मील में विटामिन और आयरन से युक्त भोजन देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सरकार स्कूल में मोटा अनाज, सहजन, पालक, मौसमी सब्जी आदि सब्जियां देने का प्रावधान किया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से पत्र लिखकर सभी राज्यों से पौष्टिक और बच्चों की पसंद के आधार भोजन देने का निवेदन किया गया है।

पीएम पोषण योजना कार्यक्रम के तहत लिखा पत्र

पीएम पोषण योजना के तहत शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर आयरन और विटामिन से युक्त भोजन देने को कहा है। इस संबंध में हरी सब्जी, फलीदार सब्जी, सहजन और स्थानीय सब्जी को शामिल किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस संबंध में 2023-24 की राज्यों का समीक्षा बैठक में कहा गया है। जिसमें बच्चों में आयरन और विटामिन की कमी को दूर करने के लिए चर्चा की गई थी। इसके तहत स्कूलों में अगर जगह होती है तो बच्चों की सहायता से स्थानीय सब्जी की खेती भी करें। जिससे बच्चों में हरी सब्जी के महत्व और कृषि के बारे में जानकारी मिलेगी।

तीन महीने के बाद मेन्यू में करें तब्दीली

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि बच्चों के भोजन में हर तीन महीने के बाद बदलाव होना चाहिए। जिससे बच्चों के खाने में नयापन हो। वहीं इसके लिए शिक्षकों के साथ भोजन बनाने वाले को प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही बच्चों के अभिभावक के साथ विशेषज्ञ की भी सहायता ली जाए।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply