Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में टिकट न मिलने पर भाजपा में जारी है कलह, भाजपा के नेता ही उसकी लुटिया डुबोने के लिए तैयार

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश में विधानसभा टिकट को लेकर भाजपा में मची कलह को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकट को लेकर कलह थम नहीं रही है। पार्टी के यही बागी नेता ही भाजपा की लुटिया डुबोएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई सीटों पर भाजपा में बगावत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने टिकट बांटने में पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है और यही वजह है कि अब पार्टी से बवाल नहीं संभल पा रहा है।

आप की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा खरीद फरोख्त में माहिर हो चुकी है। विधायकों की खरीदी के बाद अब भाजपा में विधानसभा टिकटों को बेचा गया है। पार्टी के बड़े नेताओँ ने करोड़ों रुपये लेकर टिकट बांटे हैं। भाजपा विधायक राजेश प्रजापति और पंचूलाल प्रजापति ने अपने बयानों ने खुद इस बात की तस्दीक की है। उन्होंने कहा कि भाजपा में धन्नासेठों को टिकट बांटे गए हैं जबकि समर्पित कार्यकर्ताओं की जमकर उपेक्षा की गई है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा अब आम लोगों की नहीं बल्कि धन्नासेठों की पार्टी बन गई है। भाजपा के नेता हर तरफ से केवल पैसा कमाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को जनता से नहीं बल्कि पैसों से प्यार है और पैसों के लिए पार्टी के नेता खरीदने बेचने की राजनीति करने में जुटे हैं।

रानी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में कलह चरम पर है। उन्होंने कहा कि एक वक्त में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता ही उसकी ताकत हुआ करते थे लेकिन भाजपा नेताओं और पार्टी की असलियत सामने आते ही अब सारे लोग भाजपा से दूर हटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कभी भाजपा की मजबूती कहलाने वाले कार्यकर्ता और नेता ही अब पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी बनेंगे और पार्टी को हराएंगे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply