कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

रायपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसी के साथ कांग्रेस ने अब प्रदेश की सभी नब्बे सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने जिन सात उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें चार महिलाएं शामिल हैं।

पार्टी ने महासमुंद से डॉक्टर रश्मि चंद्राकर, सरायपाली से चतुरी नंद, सिहावा से अंबिका मरकाम और बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव को अपना उम्मीदवार बनाया है। रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, कसडोल से संदीप साहू और धमतरी से ओमकार साहू को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी ने अंतिम सूची में चार विधायकों – कसडोल से शकुंतला साहू, सिहावा से लक्ष्मी धु्रव, सरायपाली से किस्मत लाल नंद और महासमुंद से विनोद चंद्राकर की टिकट काट दी है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने बाईस विधायकों की टिकट काटकर नये चेहरों को मौका दिया है।

भारतीय जनता पार्टी, अब तक प्रदेश की नब्बे में से छियासी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी अपने बारह प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी।

Views Today: 4

Total Views: 148

Leave a Reply

error: Content is protected !!