कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी का विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

प्रदीप साहू, खातेगांव। देवास जिले के अंतिम छोर पर प्रदेश की सबसे चर्चित खातेगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद से ही विभिन्न क्षेत्रों में विरोध के स्वर दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को मां नर्मदा के तट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी अपने चुनावी कार्यक्रम का श्री गणेश मां नर्मदा के नाभि तीर्थ क्षेत्र नेमावर से प्रारंभ करने के लिए दोपहर को नेमावर की ओर जा रहे थे, जहां खातेगांव में कुछ स्थानों पर तो उनका पुष्प माला के साथ अभिनंदन हुआ। लेकिन जैसे ही जोशी का काफिला खातेगांव कॉलेज के सामने पहुंचा कुछ लोगों ने उनके वाहन के सामने दीपक जोशी मुर्दाबाद, नहीं चलेगा नहीं चलेगा। ऐसे गगन भेदी नारे लगाए। वहीं भीड़ में लोगों ने उनकी गाड़ी का कांच फोड़ दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए दीपक जोशी ने वहां से उतरकर लोगों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की। उनके साथ खातेगांव के पार्षद प्रतिनिधि शैलेश यादव भी उपस्थित थे। लोगों के आक्रोश को उन्होंने जाना देखा सुना और फिर अपने वाहन में सवार होकर नेमावर की ओर निकल गए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए जोशी ने कहा कि विपक्ष के लोग यह सब कर रहे हैं। पहले पोस्टर चिपकाए जिस पर कोई मुद्रक प्रकाशक नहीं था और कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी कोई विरोध नहीं कर रहे ये कुछ लोग जिनको दीपक जोशी नाम से परेशानी है वह विरोध कर रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!