Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

MP के मन में मोदी” लिखे हाईटेक प्रचार रथ, प्रदेश की 230 विधानसभाओं में बतायेंगे सरकार की उपलब्धि

1 min read
Text Size:

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यालय भोपाल से प्रदेश की 230 विधानसभाओं के लिए हाईटेक प्रचार रथ रवाना किये , प्रचार रथ के ऊपर लिखा है “MP के मन में मोदी”, इस मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम एक बार फिर स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को पिछड़ा और बीमारू राज्य बना दिया था हमने जनता के सहयोग से पीएम मोदी के आशीर्वाद से उसे बदल दिया है अब सब तरह सिर्फ विकास और प्रगति है , हम इसी आधार पर फिर जनता से आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं।

सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिखाई हरी झंडी 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया, रथों में एक बड़ी सी LED लगी है, जिसपर भाजपा सरकार की उपलब्धियां वीडियो फोर्मेट में दिखाई जाएँगी, एक QR कोड है जिसे स्कैन करते ही जनता भाजपा से जुड़ जाएगी और उसकी उपब्धियों के बारे में जान सकेगी , इसके अलावा और भी कई विशेषताएं प्रचार रथ में हैं।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply