Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

सतर्कता जागरूकता प्रतियोगिता में संस्कार विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

2 min read
03 1 1
Text Size:

– अंश ने निबंध लेखन में द्वितीय और आर्यन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान

अनोखा तीर, हरदा। आयकर विभाग हरदा द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्कार विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के अंश शर्मा ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान तथा आर्यन नेमा ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयकर विभाग द्वारा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पेंटिंग, निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में हरदा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय सतर्कता : सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखा गया था। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पारदर्शिता, ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संस्कार विद्यापीठ के दोनों विद्यार्थियों को आयकर अधिकारी श्री लल्लन  द्वारा प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम में संस्कार विद्यापीठ के प्रबंधक नटवर पटेल एवं नवनीत पटेल, जय पुजारी सहित विद्यार्थियों के अभिभावक राम नेमा एवं सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन के नटवर पटेल एवं नवनीत पटेल, प्राचार्या श्रीमती राजेश्वरी गीते, उपप्राचार्य दिलीप पाटीदार एवं समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की रचनात्मक और जागरूकता आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से बच्चों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और एक जागरूक नागरिक बनने की भावना भी विकसित होती है। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विद्यालय एवं हरदा जिले का नाम रोशन करेंगे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply