इछावर पुलिस ने पीड़िता को उसका फूफा अपने साथ अपने घर बृजिसनगर का बोलकर घर से निकला और जंगल में ले जाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कृत्य किया, मना करने पर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने पीङिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376,506 भादवि और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग एवं एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कंचन सिंह के नेतृव में एक टीम का गठन कर मामले में आरोपी को शीघ्र गिरफतार करने के निर्देश दिये गये । पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी गुजरात भागने की फ़िराक़ में हैं सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टैंड व रेलवें स्टेशन सीहोर पर आरोपी की तलाश करने में जुट गई , पुलिस स्टाफ के द्वारा रेलवे स्टेशन सीहोर पहुँच कर प्लेटफार्म से आरोपी को पकड़ कर राउंडअप किया । आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ की गई जिसने पीड़िता के साथ घटना करना स्वीकार किया । आरोपी घटना करके गुजरात भागने की कोशिश में था । इछावर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।
सराहनीय योगदानः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक सुश्री कंचन सिंह ठाकुर , उनि विनोद सिंह , आर धर्मेंद्र ठाकुर , आर 311 नरेंद्र जाट, सैनिक विक्रम ठाकुर , मआर सीमा का सराहनीय काम रहा है ।

