– राष्ट्रीय हैंडबॉल में मध्यप्रदेश को दिलाया प्रथम स्थान, राज्य एवं संभाग स्तर पर चयन
अनोखा तीर, हरदा। नगर के विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र यशराज जाट ने अंडर-14 राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की टीम को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अंडर-17 हैंडबॉल में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मानस सेन, यांशिका जाट, नेहा विश्नोई एवं सहज बिश्नोई चयनित हुए हैं। बास्केटबॉल में आर्या राजपूत एवं अन्वी चौरे का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। शिवांश पराशर ने संभागीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इसके अतिरिक्त नर्मदापुरम में आयोजित कराते लीग प्रतियोगिता में मानस सेन, पीहू सेन एवं ईशा राजपूत ने अपने-अपने वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हरदा-खिरकिया विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने 31 बच्चों का सम्मान किया और उन्हें बधाई देकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक एवं विधायक डॉ. आरके दोगने, संचालक कुणाल दोगने, प्राचार्य नितेश जैन, मुकेश गुर्जर, खेल शिक्षक एवं हैंडबॉल कोच गौतम विश्वकर्मा, कराते कोच श्रीमती रेणुका सेन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







