सीएमराइज कन्या शाला में जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम के निरीक्षण में नजरिए का फर्क क्यों ?

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह– नवागत जिला शिक्षा अधिकारी एस के कानूड़े द्वारा सी एम राइज कन्या शाला बड़वाह में बुधवार को औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम श्री कानूड़े प्राचार्य हंसा कानूड़े के साथ सीधे कक्षा दसवीं की छात्राओं के बीच पहुंचे। जहा उन्होंने छात्राओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए परीक्षा संबंधी कुछ सटीक बिंदुओं पर चर्चा की। इसके पश्चात भौतिक प्रयोशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देख भौतिकी के विद्वानों विशाल सिंह चौहान और अनूप अत्रे की भूरी भूरी प्रशंशा की।इसके पश्चात मतदान दलों के प्रशिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने श्री कानूड़े को शाला प्रांगण में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी करवाया। इसके पश्चात शाला में चल रहे योग कक्षा में श्री कानूड़े ने निरीक्षण किया। इन कक्षाओं में व्यवस्था देख रहे जितेंद्र चौरे एवम नवीन मिश्रा ने योग कक्षाओं की संपूर्ण जानकारी श्री कानूड़े को दी। इस दौरान श्री कानूड़े ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बच्चो को योग का महत्व बताया और योग क्रिया को जीवन में नियमित रखने हेतु सलाह दी। इस दौरान शाला के उपप्राचार्य निर्मल चौधरी, राजेश पाटीदार, सुनीता परमार एवम शिक्षक साथियों द्वारा श्री कानुडे का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

जिला शिक्षा अधिकारी को शाला में क्यों नही दिखी गंदगी

उल्लेखनीय है की जिस शाला का निरीक्षण बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कानुडे ने किया। उसी शाला का निरीक्षण एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी ने भी बुधवार को किया। जहा शाला के आसपास पसरी गंदगी पर एसडीएम की पहरी नजर होने से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी केवल शाला की कक्षाओ का निरीक्षण कर रवाना हो गए। जिन्होंने शाला की अव्यवस्था को लेकर शाला के किसी जिम्मेदार को कुछ नही कहा और नही उन्हे शाला परिसर में पसरी किसी प्रकार की कोई गन्दगी दिखाई दी। जिससे ये प्रतीत होता है की जिला शिक्षा अधिकारी अपने अंतर्गत आने वाली स्कूल की व्यवस्थाओं और छात्र छात्राओं के स्वास्थ के प्रति कितने जिम्मेदार है।

Views Today: 2

Total Views: 186

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!