आचार संहिता का असर: वाहन चालकों पर ट्राफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
अनाधिकृत नंबर प्लेट व हूटर लगे वाहनों पर की चालानी कार्यवाही कर किए जब्त
देवास। परिवहन और यातायात विभाग ने चुनावी आचार संहिता लगते ही वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्थानीय भोपाल चौराहे पर मंगलवार को दोनों विभाग द्वारा वाहनों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। खासकर स्कूली बसों व मैजिक सहित शहर में चलने वाले आटो रिक्शा चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। कुछ हुटूर लगे वाहनों पर अनाधिकृत नंबर प्लेट भी मौके पर निकाली गई। स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक आटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे। आटो चालक को परिवहन अधिकारी व यातायात डीएसपी ने फटकार भी लगाई। दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चलती रही। परिवहन अधिकारी जया वसावा ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद जो भी अनाधिकृत रुप से नेम प्लेट, हुटूर वाहन चालकों ने लगा रखे है, उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसके अलावा हम मैजिक व स्कूली बसों पर भी कार्रवाई कर रहे है। जो मैजिक बिना परमिशन शहर में चल रहे है। साथ ही जो बसें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही है। ऐसी बसों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान चालानी कार्रवाई के साथ 10 से 15 मैजिक जब्त भी किए हैं।
85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!