Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

2 min read
Text Size:
देवास। अपने ही घर पर एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजा। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।  जानकारी के अनुसार राजकुमार उर्फ राजा पिता रामचरण पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी टिगरिया गोगा ने सोमवार रात को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि रात में मृतक के पिता खेत से घर पहुंचे तो उन्होनें राजा को फांसी पर झूलता देखा उसके बाद उन्होंने पास में रहने वाले अपने भाई राजेंद्र पटेल व छोटे भाई को सूचना देकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक के चाचा राजेंद्र पटेल ने बताया कि राजकुमार मांगलिया स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता था। सोमवार देर रात को वह मांगलिया से घर आया उसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में मृतक का एक बड़ा भाई व एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है भाई मंदबुद्धि है। बताया गया है कि मृतक को कुछ दिनों पूर्व गांजा पीते हुए शिप्रा थाना पुलिस ने पकड़ लिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया था। संभवत: इसी के चलते राजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
91 Views
What do you think?

Leave a Reply