सनी गुरूदत्ता, कालापीपल- विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसको लेकर कालापीपल पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाई शुरू की है। वाहनों की नंबर प्लेट पर पदनाम, पार्टी का चिन्ह, हूटर लगा होने पर कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहों में पंचमुखी चौराहे पर चेकिंग कार्रवाई की। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, रवि भंडारी ने बताया सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, सभापति समेत अन्य पदनाम लिखवाकर घूम रहे नेताओं के वाहनों से पदनाम की प्लेट हटाली जाए नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हूटर तत्काल हूटर हटाए लिए जाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 12 दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही नंबर प्लेट पर पदनाम अंकित किए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नंबर प्लेट जब्त किए गए।
74 Views

