
विकास पवार, बड़वाह- भाजपा की मूल ताकत पार्टी के कार्यकर्ता है। उनकी असली परीक्षा इस चुनाव में है। जिम्मेदारी के साथ बूथ पर जुट जाएं। मतदाताओं से मजबूत संपर्क बनाएं। टोलियां बनाकर घर-घर दस्तक दे। पूरी तरह अपने अपने क्षेत्र में भाजपा का माहौल बनाएं।हमारा केवल लक्ष्य विस चुनाव जीतना है। भाजपा का ही परचम लहराना है। उक्त बात सोमवार को उमड़ेकर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के गुजरात प्रदेश महामंत्री व खरगोन जिले के छः विधानसभा चुनाव प्रभारी बालकृष्ण शुक्ला ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। आगे कहा देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है। जिन्होंने राष्ट्र हित में कई ठोस फैसले लिए हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम का विशाल मंदिर बनकर तैयार होने जा रहा है। भाजपा की सरकार ने किसान, गरीब सभी के लिए कई योजनाएं संचालित की। जिसका लाभ कहीं ना कहीं हर व्यक्ति को मिल रहा है।
मंडल के मीडिया प्रभारी अंतिम केवट ने बताया की
इस बैठक की शुरुआत मां भारती और पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का पार्टी के अंगवस्त्र से स्वागत हुआ। नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने कार्य संरचना की जानकारी दी। पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी के साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

हमारा प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल—-–
विधानसभा चुनाव संयोजक लादूराम साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट की दौड़ में विधानसभा के 18 दावेदार हैं। टिकट मांगने का अधिकार भी सबको है। लेकिन नहीं मिलने पर सबको पार्टी का निष्ठा के साथ काम करना है। हमे केवल हमारा प्रत्याशी कमल का फूल ध्यान रखना है। भाजपा को भारी मतों से चुनाव जीताना है। बैठक सम्पन्न होने पर मंडल महामंत्री रवि ऐरन और मंडल के अन्य सदस्यों ने उपस्थितजनो का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र के संयोजक, पार्षद, पूर्व पदाधिकारी, मंडल कार्यकरणी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कार्यकरणी सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

