अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन की घोषणा के बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का पालन करते समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान बताया कि नाम निर्देशन पत्र एसडीएम कार्यालय हरदा और एसडीएम कार्यालय टिमरनी में लिये जायेंगे इसलिये इन दोनों कार्यालयों के आसपास बेरिकेटिंग अच्छी तरह करवा लें। उन्होने कहा कि आयोग के प्रावधान अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करते समय रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रवेश के लिये जितने व्यक्तियों की अनुमति है, उतने ही व्यक्ति अभ्यर्थी के साथ नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय प्रवेश करें।





