क्षेत्र के लोकप्रिय नेता स्व. नंदू भैया का सपना हुआ पूर्ण

 

अनोखा तीर, खंडवा। 700 करोड़ रुपए की स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान छैगांव माखन माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल लोकार्पण किया। वहीं छैगांवमाखन में क्षेत्र के विधायक राम दागोरे द्वारा क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति में इस महती योजना को किसानों को समर्पित किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह योजना स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सफलतम प्रयासों से मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सौगात के रूप में दी गई थी। जिसे पूर्ण करने में क्षेत्र के विधायक राम दांगोरे ने सफलतम प्रयास किए, करोड़ों रुपए की इस योजना से पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लगभग 73 ग्रामों की 35000 हेक्टर भूमि सिंचित होगी। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदागोरे ने कहा कि सबका साथ सबके विश्वास सबके प्रयास से हमारी सरकार विकास कार्यों की गंगा बहा रही है। वर्षों तक यह क्षेत्र सुखे की मार झेल रहा था क्षेत्र सुखा होने के कारण किसान अपनी फसल पूर्ण रूप से नहीं ले पाते थे, हर्ष का विषय है कि स्वर्गीय नंदू भैया का सपना आज पूर्ण हुआ है और क्षेत्र के कई गांव में मां नर्मदा का जल खेतों को सिंचित करने के लिए पहुंचा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के विशेष आशीर्वाद से मैं दावे से कह सकता हूं कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई है और यह क्षेत्र लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है, पंधाना नगर में पानी की समस्या के निदान के लिए पाइपलाइन योजना, आने वाले समय में देश गांव औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।

विधायक ने मुख्यमंत्री का माना आभार

साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरुवार को क्षेत्र के कई गांव के लिए करोड़ों रुपए की सिंचाई योजना को मंजूरी प्रदान की है। जिससे अन्नदाता के खेतों में नर्मदा का जल पहुंचेगा और किसान खुशहाल होंगे। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान का क्षेत्र की जनता एवं किसानों की ओर से तहे दिल से आभार मानकर धन्यवाद देता हूं। आयोजित कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं पार्टी के जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना ने भी संबोधित करते हुए योजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री का आभार माना। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया एवं आभार जितेंद्र मंडलोई ने माना, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक राम दागोरे, राजपाल सिंह तोमर, अरुण सिंह मुन्ना प्रवक्ता सुनील जैन, जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एसडीएम अरविंद चौहान, योजना एसडीओ श्री भंडारी निर्माण एजेंसी एलएनटी के अधिकारीगण, मुकेश पटेल, जितेंद्र मंडलोई, राजेश पटेल, योगिता बोरकर, छाया मोरै, संदीप चौहान भरत तंवर सोहनलाड सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। असंभव को संभव करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे संसदीय क्षेत्र में सिंचाई योजना का जाल बिछाया है। जिसके माध्यम से आने वाले समय में हमारा यह निमाड़ कृषि के क्षेत्र में पंजाब की तरह खेतों से सोना उगलेगा। खंडवा जिला अंतर्गत निर्मित 9 परियोजनाओं क्रमश: इंदिरा सागर परियोजना, पुनासा, हरसूद, छैगांवमाखन, किल्लौद, पामाखेड़ी, भुरलाय, कोदवार एवं पुनासा विस्तार उद्घहन सिंचाई योजनाओं से विगत वर्ष 322 ग्रामों के लगभग 87 हजार 982 कृषकों को 1 लाख 12 हजार 722. हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें से 8 उद्घहन सिंचाई परियोजनाओं की लागत 1727.92 करोड़ रुपए है। बताया गया कि छैगांवमाखन माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना लागत 784.10 करोड़ से खंडवा जिले की खंडवा एवं पंधाना तहसीलों के कुल 73 ग्रामों की 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में टेस्टिंगउपरांत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Views Today: 2

Total Views: 44

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!