सागौन का अवैध परिवहन करते 4 गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खातेगांव। वन विभाग की टीम ने जंगल से अवैध सागौन का परिवहन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र खातेगांव अंतर्गत 7 अक्टूबर को वन मंडल अधिकारी देवास पीके मिश्रा, उप वन मंडल अधिकारी कन्नौद एसएल यादव के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव सुश्री वंदना ठाकुर के निर्देशानुसार गठित टीम को बीट चंदपुरा के आरक्षित वनकक्ष नं. 240 में सुबह लगभग 6 बजे दो मोटरसाइकिल की आवाज सुनाई दी। जिसे टीम द्वारा रोका गया। मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट वाहन नं. एमपी ४१ एनएफ 9783 एवं बजाज सीट-100 वाहन क्रमाक एमपी ४१ एनएफ 8680, दोनों मोटरसाइकिल में एक-एक नग अवैध सागौन के ल_े परिवहन करते पाए गए। चारों आरोपी से सख्ति से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विनोद पिता सोहनसिंह, आनंद पिता सोहन सिंह, अभिषेक पिता शैतान सिंह, गणेश पिता शंकर सीहोर बताया। चारों आरोपियों को मय मोटरसाइकिल एवं जप्त वन उपज दो नग जप्त कर वन चौकी गनोरा लाया गया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 1 (क), एवं मध्य प्रदेश वन उपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 2, 5,15 एवं मध्य प्रदेश लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 (1) 5 धाराओं के अंतर्गत मामला पजींबद्ध किया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में डिप्टी रेंजर चंदपुरा मानसिंह गोड, बीडगार्ड संजय सिंह, संतोष योगी, सत्यनारायण निनामा, संतोष मंडलोई, सोहन परमार, सुरक्षा श्रमिक संतोष गवली, गोविंद, कैलाश, नर्मदा प्रसाद, आशीष उईके आदि का विशेष योगदान रहा।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!