नपा परिषद ने करोड़ो रुपए की राशि से नगर में विकास कार्यों की दी सौगात 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में 10 करोड़ो रुपए की राशि से विकास कार्यों की शनिवार सुबह सौगात दी गई। जिसके तहत इंदौर नाके स्थित वार्ड क्रमांक 13 में भूमि पूजन का आयोजन सुबह 11 बजे नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में नगर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पूर्व नगर को विकास कार्यों की सौगात दी गई। हालाकी नगर में सबसे बड़ा विकास कार्य वार्ड 9 एवं 11 में होगा। जहा नवीन नगर पालिका भवन एवं बस स्टेशन का निर्माण कार्य पांच करोड़ रूपये की लागत से होगा।साथ ही विभिन्न वार्डो में सड़कें, उद्यान सहित अन्य सुविधाएं आम लोगों इस विकास कार्यों के माध्यम से दी जाएगी। उल्लेखनीय है की इस विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला के मुख्य अतिथि के बीच होना था। लेकिन किसी आवश्यक कार्य से दोनो ही जनप्रतिनिधि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। जिसके चलते भूमि पूजन स्थानीय नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, मंडल महामंत्री रवि एरन, पार्षद सुनील चौधरी, रोहित चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान नपा सीएमओ कैलाश कर्मा एवं समस्त पार्षद मोजूद थे।

नगर में इन वार्डो में होगा निर्माण कार्य —–

नपा अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि वार्ड 11 में नगर पालिका भवन एवं बस स्टेशन निर्माण की लागत पांच करोड़ रूपये निर्धारित है। वही वार्ड क्रमांक 07, 09, 11, 13 एवं 14 में दो करोड़ 50 हजार रूपये की लागत से इंदौर-ईच्छापुर हाइवे पर इंदौर रोड स्थित गोशाला से पुरानी जनपद तक दोनों तरफ चौड़ीकरण का कार्य, वार्ड 5-6 में तिलभांडेश्वर मंदिर से दिलीप चौहान के घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 8 कंवर कालोनी में साईं मंदिर का जीणोद्धार, वार्ड 7 एवं 8 कंवर कालोनी में उद्यान निर्माण कार्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य का भूमि पूजन किया।

Views Today: 2

Total Views: 206

Leave a Reply

error: Content is protected !!