Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि राष्ट्रीय

राष्ट्रपति 9 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति 9 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 9 अक्टूबर 2023 को होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। ’अनुसंधान से असर तकः न्यायसंगत व लचीली कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर’ विषय पर आयोजित इस चार दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी सीजीआईएआर जेंडर इम्पैक्ट प्लैटफॉर्म और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा की जाएगी। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ताओं में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत और सीजीआईएआर के अंतरिम कार्यकारी प्रबंध निदेशक प्रोफेसर ऐंड्रयू कैम्पबैल शामिल होंगे।

आईसीएआर के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक ने शुक्रवार को बताया कि यह सम्मेलन और इसका विषय – जी-20 सम्मिट के मद्देनजर अहम है जिसमें स्पष्ट रूप से महिलाओं की अगुआई में विकास की बात कही गई है। उन्होंने कहा , ’’इसमें शामिल है जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा व पोषण के संबंध में महिलाओं का नेतृत्व एवं निर्णय लेने की भूमिकाओं को मान्यता व बढ़ावा देना।’’

इस आयोजन के दौरान 140 मौखिक प्रस्तुतियां, 85 पोस्टर, 25 उच्च स्तरीय परिपूर्ण व मुख्य  वक्ता एवं 60 समानांतर सत्र होंगे। अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक एवं भारतीय महिला उद्यमी अपना कार्य व नई खोज प्रदर्शित करेंगे। सम्मेलन प्रतिनिधि अनुसंधान संस्थानों, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान व विस्तार प्रणालियों, गैर सरकारी संगठनों, सिविल सोसाइटी संगठनों, फंडिंग पार्टनरों, नीति-निर्माता निकायों और प्राइवेट सेक्टर की विस्तृत रेंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply