Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
सीहोर

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत

1 min read
Text Size:

सीहोर- इछावर-सीहोर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने छात्रा को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ग्राम अलहदा खेड़ी से अपने विद्यालय स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने छात्रा को चपेट में ले लिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ ने डंपर चालक की घेर लिया, जो भागने के प्रयास में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मालूम हो कि लोटिया नाले के पास मोड़ पर ही कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकान लगा रखी है, जिससे पुराने इंदौर-भोपाल हाईवे से गुजर रहे लोगों को मोड़ से आते वाहन दिखाई नहीं देते, जो हादसे का शिकार हो जाते है। यहां से हर रोज बड़ी संख्या में डंपर तेज रफ्तार से गुजरते हैं।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply