Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

3 min read
Text Size:
शहडोल में होगा अत्याधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण – मुख्यमंत्री श्री चौहान

शहडोल के विकास और कल्याण में हम कोई कसर नहीं रहने देंगे
शहडोल के विकास की आवाज हूँ – मैं शिवराज हूँ

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। इसका बड़ा लाभ हमें विकास में मिलेगा, फसलों का उत्पादन विशेष रूप से अन्न का व्यापार बढ़ेगा। शहडोल-अनूपपुर-उमरिया को नई रेल का लाभ मिलेगा। क्षेत्र की जनता इस उपलब्धि के लिए बधाई की पात्र है। “रेल चली रे रेल चली – शहडोल से नागपुर रेल चली” का सपना साकार हो रहा है।

एयरपोर्ट आने से क्षेत्र में बड़े कल कारखाने लगने का मार्ग प्रशस्त होगा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शहडोल में जल्द ही अत्याधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण होगा। एयरपोर्ट के बिना निवेश आने में कठिनाई होती है, एयरपोर्ट आने से क्षेत्र में बड़े कल कारखाने लगने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास और जनता के कल्याण में हम कोई कसर नहीं रहने देंगे, उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि “शहडोल के विकास की आवाज हूँ-मैं शिवराज हूँ”।

प्रदेश में 86 लाख करोड़ के रेलवे के प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं : बनेंगे 80 विश्वस्तरीय रेल्वे स्टेशन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव के हम आभारी हैं, उनके नेतृत्व में प्रदेश में 86 लाख करोड़ के रेलवे के प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश को 13 हजार 607 करोड़ रुपए रेलवे के विकास के लिए मिले हैं। प्रदेश में रेलवे के 80 विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण होगा, 47 रेलवे स्टेशन पर एक जिला – एक उत्पाद के स्टॉल लगाए जाएंगे।

शहडोल में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय और आईटीआई की व्यवस्था की गई

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हमारी सरकार प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ कार्य करती रही है। शहडोल को संभाग बनाया गया, यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय, आईटीआई की व्यवस्था की गई। प्रदेश का विकास मेरी जिंदगी का मिशन है, इसी भावना के अनुरूप प्रदेश में लगातार विकास की गतिविधियां जनता को समर्पित की जा रही हैं। शहडोल के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शहडोल रेल्वे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों और पंचायतों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply