शातिर चोर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। आमला पुलिस द्वारा एक शातिर नकबजन चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से करीब एक लाख रुपए के चोरी के जेवर जब्त किए गए हैं। यह जेवर आरोपी ने रेलवे कॉलोनी आमला स्थित एक मकान से चुराए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी उमेश विश्वकर्मा उर्फ मिर्ची पिता नान्हूलाल विश्वकर्मा उम्र 33 साल निवासी सारणी जिला बैतूल, हाल निवासी ग्राम चुडाबोह थाना लावाघोघरी जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसने 26 सितंबर की रात रेल्वे कालोनी में नकबजनी की थी। घटना में चोरी गये सोने चांदी के समस्त जेवरात कीमत करीब एक लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची को मुखबीर की सूचना पर आज करीब 7 बजे 65 लीटर कच्ची शराब कीमत करीब 6500 रुपए मोटर साइकिल से अवैध रूप से विक्रय करने के लिए जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची से कच्ची शराब जप्त करने के बाद उसका आपराधिक रिकॉर्ड देखा गया तो उसके ऊपर नकबजनी का 1 अपराध थाना आमला में तथा 5 अपराध थाना सारणी में होना पता चला। आरोपी के शातिर नकबजन होने के कारण उससे थाना आमला में दर्ज नकबजनी के अनसुलझे अपराधों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची द्वारा 26 सितंबर की रात रेल्वे कर्मचारी सुबोध कुमार के परिवार के लोग रात्रि 8 बजे गणपति झांकी में आरती के लिए जाने के दौरान ताला लगे घर में ताला तोड़कर की गई सोने चांदी के जेवरों की चोरी की बारदात को कबूल किया गया। आरोपी से चोरी में गए सोने चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन से आकर कॉलोनियों में स्थापित गणपति झांकी में आरती के समय लोगों के घरों के ताले की रैकी कर चोरी की बारदात को अंजाम देता था। आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची को थाना आमला में वर्ष 2019 में भी एक नकबजनी की बारदात में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर थाना सारणी में नकबजनी के 5 प्रकरण सहित कुल 07 अपराध तथा थाना पथरोटा में 1 हत्या का आरोप पंजीबद्ध है। अन्य थानों में भी इस शातिर अपराधी के विरूद्ध दर्ज अपराधों की जानकारी ली जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना आमला से एएसआई रामेश्वर सिंह ठाकुर, हेड कांस्टेबल इश्तयाक अली, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, दुर्गेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!