Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है…

2 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मुख्य मार्गो का दृश्य है। जहां इस तरह की लापरवाही आम बात है। वहीं दूसरी ओर इस पर अंकुश लगाने में संबंधित विभाग असफल दिखाई पड़ रहा है। यही कारण है कि ये मनमर्जी धड़ल्ले से जारी है। जानकारी के अनुसार मुख्यालय से ट्रेक्टर-ट्राली में लोहे का सरिया लोड कर गांव-देहात ले जाया जाता है। इस दौरान ट्राली के पीछे सरिया लहराते हुए चलते हैं। जिससे अप्रिय हादसे का डर बना रहता है। जबकि पूर्व में ऐसे मामलों पर रोकथाम के लिये यातायात पुलिस ने संबंधितों को सरिये के पिछले हिस्से को सुरक्षित करने की बात कही थी। जिसका कुछ दिनों तक पालन होता ुहआ भी दिखा। लेकिन समय के साथ साथ फिर वही अव्यवस्था का आलम है। जिसको लेकर शहरवासियों का मुखर होना लाजमी है। इस बारे में नागरिकों का कहना है कि शहर की प्रमुख सड़कों से लोहे का सरिया ले जाया जाता है। इस बीच अपहोनी की आशंका बनी रहती है। ऐसे वक्त पर संबंधित लोगों को सरियों को बारदान से सुरक्षित करना चाहिये, ताकि कोई बड़ा हादसा घटित ना हो। इन सबके बीच ये भी सच है कि इस तरह की लापरवाही को देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply