Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मजदूरों की राश‍ि दूसरों के खातों में डालने वाले रोजगार सहायक की सेवा समाप्त

2 min read
Text Size:

खंडवा- मजदूरों की मजदूरी उनकी मेहनत का रुपया अन्य व्यक्तियों के खाते में डालने वाले रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने जारी किए हैं।मामला जनपद पंचायत पंधाना के ग्राम गुजरीखेड़ा का है।

जनसुनवाई में हुई थी श‍िकायत

कुछ मजदूरों ने मामले की शिकायत जनसुनवाई में की थी। इस पर जनपद स्तर से जांच दल गठित किया गया। जांच में राेजगार सहायक राहुल पटेल के विरुध्द वित्तीय अनियमितता व लापरवाही होना पाई गई।

पति-पत्‍नी की राशि में हेरफेर

ग्रामीण राहुल पुत्र किसन ने शिकायत की थी कि मनरेगा योजनातर्गत खंती खोदने का कार्य किया गया। उसकी पत्नी रिंकीबाई ने भी काम किया। रोजगार सहायक राहुल पटेल ने उनकी मजदूरी की राशि अन्य व्यक्ति के खाते में डाल दी। धर्मेंद्र पुत्र मांगीलाल ने बताया कि मैंने और मेरी पत्नी ने मनरेगा में खंती खोदी। रोजगार सहायक ने हमारी मजदूरी की राशि अन्य व्यक्ति के खाते में डाल दी।

यह मामला भी

रघुनाथ पुत्र तुलाराम इंदौर में मजदूरी काम करता है, इनके द्वारा कोई मजदूरी नहीं की गई है। इनके जाबकार्ड में वित्तीय में मनरेगा योजनांतर्गत जलसंवर्धन कार्य पर 72 दिवस मजदूरी का कार्य दर्शाते हुए 13896 रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलसवर्धन व स्टापडेम निर्माण कार्य पर 72 दिवस मजदूरी का कार्य दर्शाते हुए 14688 रुपये रघुनाथ पुत्र तुलाराम के खाता बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा सिंगोट में जमा किया गया।

सात बिंदुओं पर हुई जांच

इसी तरह जांच दल ने कुल सात बिंदुओं पर जांच की थी, जिसमें राशि अन्य व्यक्तियों के खाते में डाल वित्तीय अनिमितता पाई गई।इस पर राहुल पटेल ग्राम रोजगार सहायक का उक्त कृत्य वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में होकर पदीय कर्तव्य के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता करते हुए कार्यों में गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित किए जाने से एक माह का संविदा पारिश्रमिक का भुगतान करते हुए संविदा सेवा समाप्त कर दी गई।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply