Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

खाचरौद क्षेत्र के भाजपा नेता लोकेंद्र मेहता को टिकट नहीं मिला, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया

1 min read
Text Size:

खाचरौद- नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी डा. तेजबहादुर सिंह चौहान को लेकर बगावत के स्वर मुखर होने लगे हैं। भाजपा नेता लोकेंद्र मेहता ने पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मेहता ने बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में पार्टी के अनुसार कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। पार्टी के निर्णय से कार्यकर्ता नाराज हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान करने के लिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

इधर, भाजपा की मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी होने के बाद नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से डा. तेजबहादुर सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद रात्रि को नागदा रोड पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने ढोल ढमाके के साथ पार्टी के फैसले का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर अनोखीलाल भंडारी, विजय सेठी, अमित सेठी, अश्विन डिंडोरकर, लोकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत का टिकट कटने से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है।

271 Views
What do you think?

Leave a Reply