19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-अजनाल नदी के तट पर श्रमदान कर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026Ó प्रारम्भ किया जा रहा है। यह अभियान 19 मार्च गुड़ी पड़वा से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण व संवर्धन करना है। अभियान के तहत प्रदेश भर में नदियों के पुनर्जीवन, पुराने तालाबों की गाद निकालने और बावड़ियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। इस दौरान जल स्रोतों के आसपास और नदी तटों पर सघन पौधारोपण किया जाएगा ताकि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जा सके। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में शुक्रवार को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ‘जल गंगा संवर्धनÓ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत जिला, विकासखण्ड, स्थानीय निकाय व ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम अजनाल नदी के तट पर श्रमदान कर प्रारम्भ किया जाएगा। बैठक में सीईओ श्रीमती जोसेफ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें। अभियान के तहत पूर्व में किए कार्यों एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की एन्ट्री जल संचय पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया कि अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यालय भवनों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर निबन्ध लेखन, रंगोली, परिचर्चा एवं संवाद, शपथ जैसी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। सीईओ श्रीमती जोसेफ ने जन अभियान परिषद के माध्यम से अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, कलश यात्रा, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, नदी गहरीकरण एवं पुनर्जीवन जैसी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिये। उन्होने इन गतिविधियों के आयोजन में स्वसहायता समूह दीदियों का सहयोग लेने के लिये भी कहा। बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

error: Content is protected !!