Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

-आम जन अनुमोदित दरों पर 18 मार्च तक प्रस्तुत कर सकेंगे सुझाव
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में वर्ष 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाए जाना एवं उनका पुनरीक्षण नियम 2018 के अंतर्गत जिले के लिए अचल संपत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार कर प्रस्तावित अनंतिम दरों को अनुमोदित किया गया जो कि आम जनता से सुझाव प्राप्त करने एवं आम जनता के अवलोकन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा, खिरकिया व टिमरनी, कार्यालय जिला पंजीयक हरदा व उप पंजीयक हरदा व टिमरनी के कार्यालयों के सूचना पटल पर जन साधारण के अवलोकन हेतु उपलब्ध है। जो भी आमजन गाईड लाईन का अवलोकन कर एवं दरों के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत करना चाहते है वे अपने सुझाव तथ्यों सहित अध्यक्ष उप जिला मूल्यांकन समिति एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा, खिरकिया व टिमरनी के समक्ष 18 मार्च 2026 शाम 4 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित दिनांक एवं समय के बाद प्राप्त सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply