महिलाओं ने किया दशा माता का पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-वट वृक्ष की परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धि
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के रहटगांव रोड पर स्थित वट वृक्ष के नीचे शुक्रवार को महिलाओं द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ दशा माता का पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा स्थल पर एकत्रित हुईं और विधि-विधान से दशा माता की आराधना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर कच्चा सूत लपेटते हुए उसकी परिक्रमा लगाई तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माता के भजन भी गाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों के अनुसार दशा माता का पूजन क्षेत्र में हर वर्ष श्रद्धा के साथ किया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर व्रत रखती हैं और परिवार की मंगल कामना करती हैं। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

error: Content is protected !!