ग्रीष्मकालीन जूडो ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर 16 मार्च से  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। भोपाल में इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन जूडो, ताइक्वांडो और कुराश प्रशिक्षण शिविर का आयोजन टास क्लब, पिपलानी में 16 मार्च से आरंभ होगा। टास क्लब में वर्षों से मार्शल आर्ट्स जैसे जूडो, ताइक्वांडो और कुराश की ट्रेनिंग दी जाती है।  सुरेश श्रीवास्तव इंटरनेशनल कोच, विश्वामित्र अवार्डी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर का 44वां वर्ष है, जहां 6 साल से ऊपर के बालक-बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं कोच द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर 16 मार्च से 15 मई तक नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि विगत 44 वर्षों में टास क्लब से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं और अनेक खिलाड़ियों को विक्रम अवार्ड तथा एकलव्य अवार्ड भी मिल चुका है। ये खिलाड़ी मध्य प्रदेश, केंद्र शासन और सेना में उच्च पदों पर अपना दायित्व निभा रहे हैं।

82 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!