‘चिड़िया पानी अभियानÓ का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-रासेयो के स्वयंसेवको ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सकोरे
अनोखा तीर, टिमरनी। भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 13 मार्च को महाविद्यालय परिसर में ‘चिड़िया पानी अभियानÓ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीपक मालाकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पानी के सकोरे लगाए गए, ताकि पक्षियों को सहज रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन डॉ. अरुण सिकरवार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. जैन सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सकोरे स्थापित कर उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली, ताकि नियमित रूप से पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सके। यह अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीत काशिव एवं श्रीमती नीता गौर के प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने इस पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया से जुड़े सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसमें सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

error: Content is protected !!