कमलनाथ को उन्हीं के क्षेत्र में हरा देने का मंत्री कमल पटेल का चैलेंज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, बैतूल। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आक्रमक दिख रही है। प्रदेश में निकाली गई जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को सीधे चुनौती दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि 2003 में भाजपा ने 177 सीट जीती थी। 2023 में इसका भी रिकार्ड तोड़ देंगे। बैतूल में जन आशीर्वाद यात्रा में आए कृषि मंत्री कमल पटेल ने गंज में आमसभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। श्री पटेल ने आमसभा के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के बैतूल में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची इस यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को चुनौती दी है कि वे चुनाव लड़े तो उन्हें भी हरा देंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है, जनता आशीर्वाद दे रही है। 2003 में भाजपा 177 सीट चुनाव जीती थी इस बार उसका रिकॉर्ड तोड़ेंगे। नर्मदापुरम संभाग की सभी 11 सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि मैं छिंदवाड़ा का प्रभारी मंत्री हूं कमलनाथ चुनाव लड़ेंगे तो हम उन्हें भी हरा देंगे और छिंदवाड़ा की सातों सीट पर भाजपा चुनाव जीतेगी। कमल पटेल ने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस के साथ जनता नहीं है, कांग्रेस के साथ कार्यकर्ता नहीं है, अब सिर्फ नेता बचे हैं। उन्होंने अभी दावा किया है कि मुसलमान भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस के राज में उन्हें झोपड़ी भी नहीं मिली थी आज उनके पास पक्का मकान है, शौचालय है और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है इसलिए आज भी हमारे साथ हैं।

Views Today: 4

Total Views: 216

Leave a Reply

error: Content is protected !!