धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु आज से होंगे पंजीयन  

 

अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 20 सितम्बर से प्रारम्भ होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि धान एवं मोटे अनाज के उपार्जन के लिए किसान 5 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते है। उन्होने बताया कि किसान पंजीयन के लिए तहसील स्तर पर पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि तहसील टिमरनी के लिए सेवा सहकारी समिति मर्यादित तजपुरा, पंजीयन केन्द्र स्थल टिमरनी मण्डी को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार रहटगांव के लिये सेवा सहकारी समिति मर्या. सोडलपुर, पंजीयन केन्द्र स्थल रहटगांव तथा हरदा के लिये सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूपीपरेटिया, पंजीयन केन्द्र स्थल हरदा मंडी को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। उन्होने किसानों से अपील की है कि स्थापित पंजीयन केन्द्रों में धान एवं मोटे अनाज का समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिये शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराएं।

133 Views

Leave a Reply