Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

अनिश्चितकालीन हड़ताल से कृषि मंडी बड़वाह में कपास नीलामी हुई स्थगित

2 min read
Text Size:

विकास बड़वाह– निमाड़ क्षेत्र का किसान आज हर तरफ से परेशान हो रहा है। ऐसा इसलिए की विगत कुछ माह किसान पानी के अभाव में खराब हो रही फसल के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहा था। ताकि सूखे पड़े खेतो में पानी उपलब्ध होने से फसल की पैदावार अच्छी और अधिक हो। हालाकी किसानों की इच्छा के अनुरूप बारिश तो हुई, मगर भारी बारिश और ओंकारेश्वर बांध से छोड़ने जाने वाले पानी के प्रवाह से किसान अपनी फसल बचाने में असमर्थ रहा। जिसके चलते किसानों की फसल तबाह हो गई। अब जब कृषि उपज मंडी में किसानो को अपनी कपास की उपज बेचने के लिए नीलामी मुहूर्त की बारी आई। तो कृषि मंडी में हड़ताल होने से इस नीलामी कार्य को भी स्थगित कर दिया गया। ऐसी स्थिति में परेशान किसानो के सामने परिवार के लालन पालन पर भी संकट मंडराने लगा है। उल्लेखनीय है की महेश्वर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में 21 सितंबर 2023 को शुभ मुहूर्त में कपास की नीलामी होना थी। जिसकी सूचना किसानो, हम्मालो और तुलावटियो को 11 सितंबर 2023 को दी गई थी। किंतु कर्मचारी संयुक्त संघ मोर्चा के आह्वान पर 18 सितंबर 2023 से कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के कारण 21 सितंबर को कपास मुहूर्त का कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया। इस हड़ताल के चलते कृषि उपज मंडी के अधिकारियों ने पत्र के माध्यम से बताया की किसान अपनी कृषि उपज कपास विक्रय हेतु मंडी प्रांगण बड़वाह नही लावे। हालाकी हड़ताल समाप्त होने के बाद मंडी प्रारंभ होने पर आगमी दिनो में किसानो को सूचना दी जाएगी।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply