Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि हरदा

किसान फसल क्षति पूर्ति हेतु वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय में आवेदन करें

2 min read
Text Size:

 

हरदा- कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा जारी निर्देशानुसार कृषि विभाग के दल द्वारा फसलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विगत दिनों हुई वर्षा से खरीफ फसलें आंशिक रूप से प्रभावित पाई गई है। निरीक्षण के दौरान कहीं कहीं फसलों में वर्षा एवं पवन प्रवाह के वेग से फसले झुक गई है। उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग हरदा एम.पी.एस. चन्द्रावत ने इन फसलों की क्षति पूर्ति हेतु, बीमा दावा राशि के व्यक्तिगत क्लेम के लिए किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि, वे बीमा कंपनी के नाम विकासखंड स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करें। उन्होने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में फसल बीमा कंपनी द्वारा एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। आवेदन अनुसार फसल बीमा कंपनी का प्रतिनिधि द्वारा आपकी फसल नूकसानी का सर्वे किया जाएगा तथा सर्वे प्रतिवेदन बीमा कंपनी को भेजा जाएगा।

उपसंचालक श्री चन्द्रावत ने बताया कि जिला स्तर पर फसल बीमा कंपनी का जिला प्रतिनिधि नियुक्त है, किसान भाई जिला स्तर पर भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होने बताया कि खरीफ वर्ष 2023 के लिये जिले में फसल बीमा हेतु एस.बी.आई. जनरल इश्योरेंस कंपनी को अधिकृत किया गया है। इस कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री लोकश कुमार सैनी से मोबाइल नम्बर 8657957679 पर संपर्क किया जा सकता हैं। इसी प्रकार तहसील हरदा के बीमा कंपनी प्रतिनिधि दीपक सेखावत मोबाइल नम्बर 9755930793, हंडिया के प्रतिनिधि अंकित यादव मोबाइल नम्बर 9303609570, टिमरनी के प्रतिनिधि राजेश सौलंकी 9009460936, रहटगांव के प्रतिनिधि दुर्गेश डोंगरे मोबाइल नम्बर 7909796634, खिरकिया के प्रतिनिधि भरत राजपूत 9753507576 एवं सिराली के प्रतिनिधि धनसिंह नागराज मोबाइल नम्बर 9171447188 हैं। इसके अलावा किसान बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 18002091111 पर भी अपनी सूचना दे सकते है।

 

119 Views
What do you think?

Leave a Reply