नर्मदापुरम- उप वनमंडलाधिकारी सामान्य नर्मदापुरम मानसिंह मरावी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखतवा सामान्य नीरज शर्मा के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक जालीखेडा परिसर रक्षक गोमती एवं अन्य स्टाफ द्वारा परिसर गोमती के कक्ष क्रमांक आर. एफ 47 में एन0एच0 46 के समीप हरे भरे 02 सागौन के वृक्ष काटने के आरोपी सुनील मवासे निवासी जालीखेडा और हरपाल सिंह निवासी धासई ब्लॉक केसला को गेराबंधी कर पकड़ा गया। साथ ही 02 ठूंठ एवं मौके पर पड़ी काष्ठ 08 नग 0.348 घ.मी जिसकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपए है एवं एक कुल्हाडी जप्त की गई। जिसका वन अपराध प्रकरण जारी कर माननीय न्यायलय के समक्ष दोनों आरोपी को प्रस्तुत किया गया है।
89 Views

