पुलिस ने दबिश देकर 24 जुआरियों को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। आनंद नगर में संचालित हो रहे एक जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात दबिश दी। कार्रवाई की सूचना लीक न हो इसलिए पुलिस मैजिक वाहन से जुए के अड्डे पर पहुंची। इस दौरान यहां कई जुआरी मौजूद थे। मौके पर आरोपियों ने पुलिस से विवाद करने के भी प्रयास किए। पुलिस ने सख्ती से 24 आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने लेकर आई। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, दो कार, कुछ बाइक व 40 हजार 270 रुपए जब्त किए हैं। कोतवाली टीआई दीपक यादव ने बताया मुखबिर से सूचना मिलने पर आनंद नगर में दबिश दी गई। यहां एक ऑफिस के पीछे कमरे में कई जुआरी जुआ खेल रहे थे। मौके पर 24 आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से मोबाइल व 40 हजार 270 रुपए जब्त किए गए हैं। कुछ बाइक व दो कार भी जब्त की गई है। मामले में सादिक भचान मुख्य आरोपी है। किसी पूर्व पार्षद के ऑफिस के पीछे जुए का अड्डा संचालित हो रहा था।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

error: Content is protected !!