Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है…..

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मुख्य बाजार से लगा व्ही-व्ही गिरी वार्ड का दृश्य है। जहां नगर पालिका के मुख्यद्वार के आसपास पल-पल पर जाम लग जाता है। जिसके चलते शहरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर तीज-त्यौहारों के समय पर व्यवस्था पूरी तरह फेल हो जाती है। जिसका सीधा असर शहरवासी तथा दूरदराज गांवों से यहां बाजार करने के लिये आने वाले लोगों पर होता है। जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य बाजार घंटाघर के आसपास की सभी गलियां अस्थायी अतिक्रमण की जकड़ में रहती हैं। चारपहिया वाहन और हाथ ठेलों की वजह से आावगमन बाधित होता है। जिसमें उलझकर दोपहिया वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। जिसको लेकर नागरिकों की तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आना लाजमी है। इस बारे में उनका कहना है कि शहर की आवागमन व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना की दरकार है। जिसके तहत सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ पार्किंग को लेकर व्यवस्था बनाने की जरूरत है, ताकि सड़के खुली-खुली नजर आए । वहीं आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ऐसा इसलिये क्योंकि इन सबके अभाव में लोग दो टूक कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply