बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया घेराव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, झाड़पा/रहटगांव। क्षेत्र के कई ग्रामों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को परेशान ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर जेई उपेंद्र मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि विद्युत वितरण कंपनी के ग्राम झाड़पा, रैसलपुर, झल्लार, सिंगनपुर, आमसागर, सिंधखेड़ा, खमगांव, कनगांव, कासरनी में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 घंटे बिजली मुहैया करने की बात करते हैं। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अघोषित बिजली कटौती लोड सेटिंग एवं मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना 6 से 8 घंटे की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को आए दिन पीने के पानी की समस्या एवं बच्चों को अंधेरे में पढ़ाई करना पड़ रही है। ग्रामीण रामभरोस पटवारे ने बताया कि बिजली की समस्या चार माह से बनी हुई है। महेंद्र मालाकार ने बताया कि चार माह पूर्व बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी, परंतु बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के झाड़पा सब स्टेशन के झल्लार फीडर से ग्राम कासरनी, आमसागर सिंघनपुर, खामगांव सिंधखेड़ा को जोड़ दिया गया, जिससे सब स्टेशन का लोड बढ़ रहा है एवं बिजली बार-बार फाल्ट हो रही है। यदि विभाग द्वारा सात दिवस में बिजली व्यवस्था सुधारी नहीं जाती तो आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहीं जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में बिजली बिभाग जेई उपेंद्र मीणा ने बताया कि रहटगांव सब स्टेशन में बीसीबी की पैनल विगत चार माह से खराब है। इस संबंध में उच्च अधिकारी को सूचना कर दी गई हैं। एक सप्ताह में सुधार कार्य करके बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!