Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खरगोन

राहुल ने लगाई गुहार तो सीएम ने तत्काल की मदद

2 min read

 

अनोखा तीर, खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सनावद की कृषि उपज मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें कई लोगों द्वारा आवेदन भी दिए गए और कुछ को सीएम ने अपनी आंखों देखी स्थिति पर भी मदद करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सनावद में मंच से सम्बोधित करते हुए सीएम श्री चौहान की नजरें दोनों हाथों से दिव्यांग रामदास बर्डे पर जा टिकी थी। कार्यक्रम के बाद इंदौर रवानगी के समय उन्होंने कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को ढूंढकर उसकी मदद करने को कहा। टीएल बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने बड़वाह एसडीएम से उस व्यक्ति के बारें पूछा तथा उसकी तलाश कर संपर्क करने के निर्देश दिए। एसडीएम बड़वाह प्रवीण सोनी ने कहा कि दिव्यांग को ऑफिस बुलाया है। जो भी मदद होगी करेंगे। दाबड़ पंचायत में जामनिया के रामदास बर्डे के परिवार में 5 सदस्य है। उन्हें अभी राशन मिल रहा है। जब उनसे मदद के संबंध में जाना गया तो बताया कि घर परिवार चलाने के लिए किराना दुकान खोलना चाहते हैं। एसडीएम द्वारा मदद के लिए कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने रामदास को पहले 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस के माध्यम से कर चुके है।

इधर राहुल ने पायी मदद

भीकनगांव में सतवाड़ा के राहुल राठौर ने सीएम श्री चौहान को मदद के लिए एक आवेदन दिया था। उस आवेदन पर स्वयं सीएम ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री वर्मा को मदद के लिए कहा राहुल और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग है। प्रारम्भिक तौर पर कुछ आर्थिक मदद करे। आगे इनके लिए क्या हो सकता है? इस पर भी कुछ विचार करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने सोमवार को राहुल को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस के माध्यम से दी।

97 Views
97 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply