सूने मकान में चोरी की वारदात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। हरदा मार्ग पर स्थित पुरा गांव में सड़क किनारे एक सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जहां से उन्होंने करीब 2 लाख रुपए सहित सोने चांदी के गहने ले गए। घटना रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिस घर में चोरी की वारदात हुई है वह भी महज चौकी से 1 किलोमीटर के एरिय में है। फरियादी भागीरथ जाट ने बताया कि वह शनिवार को अपने पारिवारिक काम से अपने घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर इंदौर गए थे। घर पर मवेशियों की देखभाल करने के लिए एक मजदूर था। वह भी खाना खाने के लिए अपने घर गया हुआ था। चोरी की घटना के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। मौके का फायदा उठाकर चोरो ने घर का ताला तोड़कर 2 लाख 10 हजार रुपए सहित बहुकीमती सोने-चांदी के आभूषण ले गए। सोमवार को थाना प्रभारी सुशील पटेल, चौकी प्रभारी अरविंद भदौरिया ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। डाग स्क्वाट की टीम के रितेश ने बताया कि डाग चोरी की घटना से करीब 1 किलोमीटर दूर छिपानेर रोड की ओर गया। फिंगर प्रिन्ट प्रभारी द्वारा घटना स्थल पहुंचकर फिंगर प्रिन्ट लिए गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी लाल रंग की बाइक छिपानेर की ओर जाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं भागीरथ जाट ने बताया कि उनके यहां सीसीटीवी में एक बाइक पर दो लड़के ओर एक लड़की दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!