Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान का नायब तहसीलदारों ने माना आभार

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में भेंटकर नायब तहसीलदारों को राजपत्रित द्वितीय अधिकारी घोषित करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी नायब तहसीलदारों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में नायब तहसीलदारों की उल्लेखनीय भूमिका रहती है। वे जमीनी स्तर पर योजनाओं को पहुंचाते हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष गुलाब सिंह बघेल, महासचिव सह प्रवक्ता अवनीश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज नयन तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपकी चिंता मुझ पर छोड़ दें, प्रशासनिक कार्यों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पूरा करें। आपकी कठिनाईयों को हम दूर करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान को संघ के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक अमला हर कदम पर राज्य सरकार का सहयोग करेगा। संघ के सदस्यों ने बड़ी माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंटकर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply