Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सिलपरा में एक करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

2 min read
Text Size:

ग्रामीण अंचल में विकास के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं
विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रीवा जिला समृद्धशाली जिले के तौर पर स्थापित होगा
– जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिलपरा और आसपास के गाँव सिलपरी, जोरी भी समृद्धशाली हुए हैं। बाणसागर की नहरों से सिंचाई की सुविधा मिलने व सड़कों के बन जाने से यह क्षेत्र उन्नतशील हुआ है। यहाँ की जमीनों की कीमतें बढ़ रही हैं। रीवा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के कार्य हो रहे हैं जिससे अब यहाँ के लोग रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जा रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में शीघ्र ही हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। रीवा में हो रही तरक्की से विकास के पंख लगेंगे और हम उड़ान भरेंगे। श्री शुक्ल ने ग्राम-वासियों को आश्वस्त किया कि ग्राम के विकास कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे।

सरपंच विभा सिंह, उमा प्रताप सिंह, रणबीर सिंह, वेंकट बहादुर सिंह, भैयालाल यादव, सुदामा कोल सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply