लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन समारोह सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
खण्डवा- लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा नेत्रदान, देहदान व अंगदान जनजागृति समिति एवं जिला द्रष्टिविहीनता नियंत्रण समिति के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन समारोह लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर सम्पन्न हुआ।जानकारी देते हुये नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स अध्यक्ष राजीव मालवीय,सचिव घनश्याम वाधवा, कोषाध्यक्ष मधुबाला शेलार के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के समापन समारोह में अध्यक्ष राजीव मालवीय ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा व नेत्रदान, देहदान व अंगदान जनजागृति समिति के अथक प्रयासों से सिर्फ पखवाड़े में ही नही वरन पूरे वर्ष नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है ।जिससे हमारा खण्डवा नेत्रदान के क्षेत्र अग्रणी है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए नारायण बाहेती ने नेत्रदान के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यों के सहयोग से पखवाड़े में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमो,जानकारी युक्त पम्पलेट, के माध्यम से प्रचार प्रसार कर 300 से अधिक नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाए गए।,राजीव मालवीय, गांधी प्रसाद गदले,राजीव शर्मा ने लोगो को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया।डॉ सोमिल जैन, नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले,नारायण बाहेती, सुरेन्द्र सोलंकी,अनिल बाहेती, डॉ राधेश्याम पटेल,महेश पटेल,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय ,चंचल गुप्ता लायन्स व समिति सदस्यों के सहयोग से हजारों संकल्प पत्र भरवाए व अब तक 480 व्यक्तियों के निधन उपरांत नेत्रदान किये गए।नेत्रदान ,नेत्रदान की जानकारी व संकल्प पत्र भरने हेतु 24 घण्टो में कभी भी सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर लायन व लियो सदस्य उपस्थित रहे।आभार राजीव शर्मा ने माना।
109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!