खंडवा- पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए माटी के गणेश प्रतिमा की नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन केसर क्यारी नवकार नगर में आयोजित किया गया। प्रख्यात प्रशिक्षक धर्मेंद्र जौहरी द्वारा माटी की प्रतिमा का निर्माण करना, सरल विधि से समझाया गया। जौहरी ने बताया कि माटी के गणेश जी को घर में स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है व वातावरण शुद्ध होता है।
साथ ही हिमांशु जौहरी ने सभी को यह संकल्प दिलाया कि सभी अपने घरों में माटी के गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें। प्रशिक्षण में प्रीति जौहरी, प्रांशु, पीहू, कन्नन पसरी, खुशबू कुमरावत, सुनीता सोनी, रुचि जायसवाल, ईश जायसवाल आदि उपस्थित थे।






