गैस रिसाव से हुआ धमाका, युवक गंभीर घायल, इंदौर रेफर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। घर में गैस रिसाव के चलते इटावा क्षेत्र के महादेव नगर में धमाका हो गया। जिसमें एक युवक सागर प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को इंदौर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सागर का परिवार रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए बाहर गया हुआ था। सागर से शुक्रवार को ही देवास अपने घर लौटा था। धमाके से पड़ोस के घर की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में आशंका जताई जा रही है कि घर पर पहुंचकर युवक ने की माचिस जलाई होगी जिसके चलते ब्लास्ट हो गया और खिड़कियों के कांच फूट गए। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि टंकी में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ संभवत गैस से रिसाव होने के बाद यह हादसा हुआ।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!