झमाझम बारिश से खिली फसल, किसानों को राहत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में अगस्त माह की बारिश औसत से कम रही तो सितंबर की शुरूआत से मानसून एकाएक मेहरबान हो गया है। इस बारिश के कारण न सिर्फ सोयाबीन और मक्का की फसल को खासी राहत मिली है। बीते तीन-चार दिनों से यहां मानसून विशेष तौर पर मेहरबान है। इस सीजन में पहली बार अच्छी बारिश हुई है। इस बारिश से दिन के पारे में भी गिरावट आई है, जबकि इसके पूर्व लोग भीषण धूप और गर्मी से खासे परेशान थे। यहां बारिश से फसल को भी लाभ हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन वर्षा नहीं होती तो फसलें सूख जाती। अब भले ही देर से बारिश शुरू हुई लेकिन सोयाबीन और मक्का की फसल को इससे लाभ होगा। अभी आने वाले दिनों और बारिश की संभावना देखते हुए लगता है कि अल्पवर्षा से जिस सूखे के संकट की आशंका थी वह अब टल जाएगी।

तेज बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी उड़ीसा में बने सिस्टम के कारण इंदौर और आसपास के इलाकों में अगले तीन चार दिन मध्यम तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ हिस्से में बारिश तेज बौछार होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों टीकमगढ़ निवाड़ी, उज्जैन, आगर में आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हरदा सहित 26 जिलों सीहोर, राजगढ़, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, आचार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इस तरह अभी एक सप्ताह यहां और बारिश होने के आसार हैं।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!