कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन-2023 निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एडीएम  प्रवीण फुलपगारे, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिमरोट, संयुक्त कलेक्टर संजीव सक्सेना, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा, मास्टर ट्रेनर्स डॉ एसपीएस राणा, डॉ समीरा नईम, नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन की प्रक्रिया की अवधि में कोई भी अधिकारी/कर्मचारीगण छुट्टी पर ना जाएं। गंभीर बीमारीग्रस्त होने पर जिला मेडिकल बोर्ड में परीक्षण के बाद ही वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर ही छुट्टी मिल पाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि अनावश्यक छुट्टी एवं बीमारी का बहाना बनाकर जो अवकाश लेते हैं, उनके विरूद्ध शासन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 20 वर्ष की सेवा तथा 50 साल उम्र के तहत कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी सौंपे गये कार्य आयोग द्वारा जारी नवीनतम निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करें तथा कार्य की प्रगति से यथा समय जिला निर्वाचन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करायें। प्रत्येक अधिकारी भेजे गये ज्ञापनों एवं कार्य से संबंधित नस्तियों का संधारण अपने स्तर से करें तथा निर्वाचन कार्य उपरान्त समस्त रेकार्ड जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराएं।

221 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!