Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

उपभोक्ता सेवाओं के प्रति गंभीरता रखने के निर्देश, बिजली कंपनी के एमडी ने किया यूनिटों का निरीक्षण

1 min read
Text Size:

देवास- मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने देवास जिले के बागली और कन्नौद क्षेत्र का दौरा किया। श्री तोमर ने बागली और कन्नौद डिविजन के कार्यपालन यंत्रियों से क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों के लिए बनी लोकल रिपेयरिंग यूनिटों की जानकारी ली। इन रिपेयरिंग यूनिटों का संचालन गुणवत्ता, प्रक्रिया से करने एवं दैनिक दो , तीन ट्रांसफार्मर रिपेयर करने के निर्देश दिए।

श्री तोमर ने उपभोक्ता सेवाओं के प्रति गंभीरता से कार्य करने को कहा। केंद्रीयकृत शिकायत प्रकोष्ठ ऊर्जस, 1912 के साथ ही लोकल शिकायत निवारण के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए। एमडी श्री तोमर ने आरडीएसएस के ग्रिडों गोदना एवं तिवडिय़ा का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर देवास के अधीक्षण यंत्री आरसी जैन, कार्यपालन यंत्री आरपी सिंह, विनित ठाकुर, गौरव सोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply