Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

3 min read
Text Size:

छैगांव और डुलार फाटे से खंडवा तक भी फोरलेन सड़क बनाने की मांग की
खंडवा- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों, सदस्यों, रेल समिति सदस्य ने भेंट कर नागपुर व्हाया खंडवा भुसावल दादाजी धाम एक्स्प्रेस को पुन: शुरू करने, छैगांव माखन, डुलार फाटा से खंडवा शहर तक भी फोरलेन सड़क मार्ग बनाने सहित कई मांगों के लिए ज्ञापन दिया।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान खंडवा आए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव सुनील बंसल, पूर्व जेडआरयूसीसी सदस्य मनोज सोनी ने मुलाकात कर केंद्रीय मंत्री गडकरी को  बताया कि नागपुर व्हाया खंडवा भुसावल ट्रेन संख्या जिसे कोरोना काल में परिचालन बंद किया गया था अभी तक इसको पुन: शुरू नहीं किया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता को नागपुर बेतूल पांडुरना आने जाने में बहुत परेशानियां होती हैं। इसके लिए रेल मंत्री से अनुशंसा करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी गडकरी से ट्रेन शुरू करने के लिए रेल मंत्री से अनुशंसा करने का पत्र दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करेंगे।

इसी के साथ चेंबर द्वारा खंडवा जिले की सड़क मार्ग संबंधित मांगों का पत्र भी सौंपा जिसमें निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर खंडवा इच्छापुर फोरलेन को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों, एजेंसी को देने,
निर्माणाधीन इंदौर इच्छापुर सड़क मार्ग के मध्य आने वाले छैगांव माखन से खंडवा शहर को 10 किमी के बीच फोरलेन बनाकर उसी प्रकार से  डुलार फाटे से खंडवा तक 15 किमी भी फोरलेन भी बनाकर खंडवा शहर को उपरोक्त राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क मार्ग से कनेक्ट करते हुए सड़क मार्ग के मध्य सौंदर्यीकरण कर सेंट्रल लाइटिंग लगाकर आकर्षक सड़क मार्ग बनाने की मांग का पत्र दिया।
इसके साथ में खंडवा से होकर गुजरने वाले अमरकंटक से अलीराजपुर नर्मदा एक्सप्रेस वे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ करने के आदेश पारित करने, खंडवा शहर का लगातार हो रहे विस्तार को देखते हुए शहर के आनंद नगर से गणेश तलाई क्षेत्र और माता चौक से पंधाना रोड की ओर रेलवे ट्रैक के ऊपर से होकर  नए फ्लाई ओवर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान करने का पत्र दिया।
दादाजी दरबार कार्यालय के कक्ष में भी मुलाकात कर इन मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान कक्ष में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, इंदौर सांसद शंकर लालवानी खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, सुनिल बंसल, मनोज सोनी, सुनील जैन आदि उपस्थित थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply