Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

प्रदेश स्तरीय बैठक में बोले मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भवरिया

3 min read
Text Size:

खंडवा- माझी आदिवासी समन्वय समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित की गई। मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भंवरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बीते 17-18 वर्षो में हमने केवल प्राइवेट लिमिटेड अनगिनत जाति संगठन बनाए हैं और समाजजनों के मनमस्तिष्क में उन्हें नेता और नेतागिरी से दूर रहते हुए समाज और समाज का पाठ पढ़ाया है जिसका नतीजा आज यह है कि राजनीतिक तौर पर लगभग शून्य पर खड़ा हमारा यह समाज 17-18 सालों से अराजनीतिक बैठकें ही कर रहा है और ज्ञापन ज्ञापन का खेल खेल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की मांगों को मनवाने के लिए आपके पास राजनैतिक शक्ति के साथ ही एकजुट समाज का होना नितांत आवश्यक होता है। वर्तमान दौर की आवश्यकता है कि राजनीति में जमकर सहभागिता करो।
उन्होंने कहा कि बैठक में आए अनेक लोगों ने भाजपा शासन से निराशा जताई किन्तु ऐसे लोग कांग्रेस सरकारों में माझी मछुआ समाज के लिए किए गए कामों की अनदेखी एवं नफरत को भी जाहिर करने से नहीं चुके जो अनुचित है। क्योंकि कांग्रेस ने ही इस समाज को आरक्षण के साथ ही मछली पालन क्षेत्र में अधिकार दिए और इसी कांग्रेस ने 1998 में टीकमगढ़ की जतारा विधानसभा क्षेत्र से म.प्र. के इतिहास में प्रथम बार समाज के कम्मोदीलाल केवट को टिकट दिया था।

जहां करीब 40 हजार केवट और माझी समाज के वोट होने के बावजूद कम्मोदीलाल केवट को कांग्रेस के प्रतिबंध्द वोटों सहित करीब 15 हजार वोट ही मिल पाए और वह चुनाव हार गए थे।
श्री भंवरिया ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि अब हर क्षेत्र में कमजोर होती जा रही भाजपा की ही यह रणनीति है कि प्रदेश का माझी मछुआ समाज कांग्रेस की ओर न जाए इसलिए उसे समाज समाज के खेल में उलझा दो और बिना किसी एजेंडे के राजनीति में आ रहे नौसिखिऐ जो राजनीति का ककहरा भी नहीं जानते वह लोग आये दिन संगठनों का निर्माण कर रहे हैं।
मछुआ कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश बाथम ग्वालियर ने अपने संबोधन मे कहा कि समाज दुल्हन ब्याहने के लिए बारात तो सजाना चाहता है किन्तु दुल्हा किसी को भी नहीं बनाना चाहता है, तो भाईयों पहले दुल्हा तो तय करो वर्ना दुल्हे के अभाव में कभी दुल्हन नहीं ब्याह पावोगे।
मछुआ कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय रायकवार सागर ने कहा कि मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भंवरिया के नेतृत्व में मछुआ कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ प्रदेश में मछुआ कांग्रेस संगठन को प्रत्येक जिले और ब्लाक स्तर पर खड़ा कर समाज की सभी समस्याओं को कांग्रेस पार्टी के फोरम पर जिम्मेदारी से रखा है जिसके परिणाम विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद दिखाई देंगे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply