Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खंडवा

हरसूद विकास प्राधिकरण को लेकर विस्थापितों ने सौंपा ज्ञापन

2 min read

खंडवा- विस्थापन के 19 वर्षो बाद भी नया हरसूद में ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने को लेकर विस्थापित संघ के पदाधिकारियों ने जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गड़करी, मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश के मंत्रियों को एक ज्ञापन सौंपा। 6 सूत्रीय मांगो को लेकर 12 पेज के मांग पत्र के साथ दैनिक समाचार पत्रों की प्रतिलिपियां भी दी गई। विस्थापित संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र बंसल और सचिव चंद्र कुमार सांड
ने बताया कि संघ द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्तर पर मंत्री अधिकारियों को प्रमुख मुद्दों से अवगत कराया जाता रहा है और समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई जाती रही है।

लेकिन प्रशासन की अनदेखी और अरुचि के कारण नए हरसूद की सदैव उपेक्षा होती रही है। उन सभी मुद्दों को बिंदुवार दस्तावेजों के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्य मंत्री शिवराज सिंह, मंत्री तुलसी सिलावट को अवगत कराया गया। सचिव चंद्र कुमार सांड ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के मंत्री मंडल के निर्णय के बाद विस्थापित लोगों को आबंटित प्लाटो का मलिकाना हक मिला है। परंतु स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण विस्थापितों को भू स्वामी अधिकार पत्र नहीं मिल पा रहे है। अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि कि ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रमेशचंद बंसल, चंद्रकुमार सांड, अनुराग बंसल, समाज सेवी सुनील जैन, विवेक जैन आदि उपस्थित थे।

255 Views
255 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply